Arafat
PAKUR : जिले की पुलिस ने ड्रग्स कारोबारी के सरगना जोशीम शेख को ब्राउन शुगर के साथ दबोच लिया है. पुलिस ने उसके पास से 21 पुड़िया ब्राउन सुगर, सैमसंग का स्मार्ट फोन और एक होंडा मोटरसाइकिल बरामद किया है. डीएसपी अजय आर्यन ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सुचना मिली की एक व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल से मादक पदार्थ लेकर पाकुड़ की ओर आ रहा है. इसकी सुचना वरीय पदाधिकारी को दी गई. एनडीपीएस एक्ट के नियमानुसार छापेमारी को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त करने का आग्रह किया गया. तत्पश्चात दंडाधिकारी के रूप में अंचलाधिकारी अरविन्द कुमार बेडिया को नियुक्त किया गया. पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देश पर अंचलधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. पुलिस द्वारा मालपहाड़ी थाना क्षेत्र के पीपलजोड़ी और आसपास के रास्ते पर नाकेबंदी की गई. एक संदिग्ध पीपलजोड़ी मोड़ के रास्ते से आते हुए दिखाई पड़ा. तलाशी लेने पर उसके पास से मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद किया गया.
इसे भी पढ़ें : असम के खूमतई में झामुमो के पंकज मिश्रा की हुंकार, मजदूरों के हक में भाजपा पर साधा निशाना
अभियुक्त को जेल भेज दिया गया
डीएसपी अजय आर्यन ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के नियमों का पालन करते हुए प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी के समक्ष बरामद ब्राउन सुगर एवं अन्य सामान को विधिवत जब्त किया गया. पकड़ाए व्यक्ति को अवैध रूप से मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में मालपहाड़ी ओपी अंतर्गत थाना कांड संख्या 68/2026 एक अप्रैल धारा 21(बी), 22 (ए) किया गया. एनडीपीएस एक्ट 1985 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय में हाजिर करते हुए जेल भेजा गया.
जोशीम शेख का आपराधिक इतिहास रहा है
डीएसपी अजय आर्यन ने बताया कि मालपहाड़ी ओपी अंतर्गत 177/25,धारा 20 (बी) एनडीपीएक्ट) नलहाटी थाना कांड संख्या 161/2018 धारा 3/4/6 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, नलहाटी थाना कांड संख्या 362/2022 धारा 399/402 भादवि, माल पहाड़ी ओपी कांड 181/2015 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ, महेशपुर थाना कांड संख्या 64/2024 धारा 379 भादवि, महेशपुर थाना कांड संख्या 66/2024,महेशपुर थाना कांड संख्या 65/2024,महेशपुर थाना कांड संख्या 63/2024,महेशपुर थाना कांड संख्या 68/2024 धारा 379/411/34 भादवि दर्ज किया गया.

अभियुक्त से सामान हुआ बरामद
डीएसपी अजय आर्यन ने बताया की अभियुक्त जोशीम शेख के पास से 21 पुड़िया ब्राउन शुगर, एक सैमसंग का स्मार्ट मोबाईल, एक होंडा मोटरसाइकिल जिसका नंबर जेएच 16जे/5138 हैं. जो जब्त कर लिया गया है.
इसे भी पढ़ें : रिम्स में निदेशक पुत्र की नियुक्ति पर बवाल, नया पद सृजित कर हुई निदेशक पुत्र की नियुक्ति
छापेमारी दल में कौन कौन थे शामिल
अरविन्द कुमार बेडिया, थाना प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता, सुवोजीत कुमार, प्रकाश रजक, किशोर कुमार मरांडी सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
