Arafat
PKAUR : देर रात चली तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. इस बेमौसम बारिश का सबसे अधिक असर तिलभीटा से रामचंद्रपुर जाने वाली सड़क का हुआ है. सड़क अब पूरी तरह कीचड़युक्त हो चुका है. सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि छोटे-बड़े वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है, वहीं लोगों का पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है. सड़क पर जमा कीचड़ के कारण वाहनों के आवागमन में दिक्कत हो रही है. स्थिति यह है कि लोगों को दूसरी सड़क होकर आवागमन करना पड़ रहा है.
इसे भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उलिहातू पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की

स्थानीय ग्रामीण इकरामुल शेख, नवाज हुसैन, तौफिक आलम ने बताया कि सड़क पर जमा कीचड़ में बाईक, ई-रिक्शा फंस जा रहा है. ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए कहा कि सबसे अधिक परेशानी मरीजों को हो रही है. कीचड़मय सड़क से होकर एम्बुलेंस चालक व मरीज को भी परेशानी हो रही है. वहीं, स्कूली बच्चों को भी इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है. जिला प्रशासन को इसके प्रति ध्यान देने की जरूरत है. सड़क का निर्माण होना जरूरी है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बड़ा राजनीतिक बदलाव 81 से बढ़कर 125 तक हो सकती हैं विधानसभा सीटें
