Arafat
PAKUR : हिरणपुर-लिट्टीपाड़ा मुख्य सड़क पर मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और परिजनों के बीच भारी आक्रोश देखने को मिला.
इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला विभिन्न संगठनों का प्रतिनिधिमंडल, मुख्यमंत्री ने दी रामनवमी शुभकामना

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रेलर (संख्या बीआर 06 जीएच 2120) हिरणपुर से लिट्टीपाड़ा की ओर जा रहा था. इसी दौरान दराजमाठ निवासी सलीम अंसारी बाइक से बड़पोखर में आयोजित जलसा सुनने जा रहे थे. करियोडीह बड़ा पुल के पास अचानक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही लिट्टीपाड़ा एवं हिरणपुर थाना की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. वहीं मृतक के परिजन एवं ग्रामीणों ने हादसे को लेकर जोरदार हंगामा किया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई. ग्रामीणों ने सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग उठाई. इधर खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था और पुलिस स्थिति को संभालने में जुटी हुई थी.
इसे भी पढ़ें : तेली समाज के वरिष्ठ नेता दयानंद कश्यप का निधन, 75 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
