Vijay Thakur
GODDA : जिला स्वास्थ्य समिति, गोड्डा के तत्वावधान में मंगलवार को “सेव द गर्ल चाइल्ड कैंपेन–2026” के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सिविल सर्जन कार्यालय से कारगिल चौक होते हुए अशोक स्तंभ तक भव्य कैंडल मार्च निकाला गया. कैंडल मार्च को सिविल सर्जन डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
इसे भी पढ़ें : ‘कृतज्ञता पार्क’ के लिए चिन्हित भूमि का बोकारो उपायुक्त ने किया निरीक्षण

उन्होंने कहा कि समाज में बेटियों के संरक्षण, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है. “सेव द गर्ल चाइल्ड” अभियान का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों को समाप्त कर समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है. इस कैंडल मार्च में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, एएनएम, सहिया सहित अन्य कर्मियों ने भाग लिया.
मार्च के दौरान प्रतिभागियों ने लोगों को बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और समान अधिकार के प्रति जागरूक किया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को यह संदेश देना था कि बेटियां समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं और उनके संरक्षण व सशक्तिकरण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें : आठ माह से मनरेगा कर्मियों को मानदेय नहीं, 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी
