RANCHI : झारखंड सरकार ने बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों का तबादला किया गया. बुधवार की देर रात कार्मिक, प्रशासनिक एवं राजभाषा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी किया.
जारी अधिसूचना के अनुसार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अपर मुख्य सचिव मस्तराम मीणा को अगले आदेश तक राजस्व पर्षद का सदस्य नियुक्त किया गया है. इसके अलावा आपदा प्रबंधन के सचिव राजेश कुमार शर्मा को खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले का सचिव बनाया गया है. पर्यटन विभाग के सचिव मनोज कुमार को ग्रामीण विकास विभाग का सचिव बनाया गया है. परिवहन विभाग के सचिव विप्रा भाल को आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार को दक्षिणी छोटानागपुर का आयुक्त बनाया गया है.
इसे भी पढ़ें : बोकारो : जयंत सिंह हत्या के आरोपी विनोद खोपड़ी समेत चारों को चास जेल से किया गया शिफ्ट, जाने कौन कहां गया?
योजना एवं विकास विभाग के सचिव मुकेश कुमार को पर्यटन विभाग का सचिव बनाया गया. यह जिम्मेदारी उन्हें अपने कार्य के अतिरिक्त दी गई है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह को भी अपने कार्यों के अलावा महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
राज्य खाद्य आयोग के सदस्य सचिव संजय कुमार को संथाल परगना का आयुक्त नियुक्त किया गया है. वित्त विभाग (व्यय) के सचिव अबु इमरान को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का सचिव बनाया गया है. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के विशेष सचिव घोलप रमेश गोरख को नागरिक सुरक्षा आयुक्त बनाया गया है. वित्त विभाग के विशेष सचिव संदीप सिंह को श्रमायुक्त नियुक्त किया गया है. श्रमायुक्त रवि रंजन कुमार को कोल्हान का आयुक्त नियुक्त किया गया है. सांख्यिकी निदेशालय के निदेशक कुमुद सहाय को पलामू का आयुक्त बनाया गया है. सहयोग समितियां के निबंधक शशि रंजन के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का अपर सचिव बनाया गया है. साथ ही उन्हें अपने काम के अतिरिक्त जल जीवन मिशन का अभियान निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.
इसे भीपढ़ें : नगर निकाय चुनाव इफेक्ट: झारखंड को तीन वर्षों से अटकी नगरीय विकास की करीब ₹2148 करोड़ की राशि मिलेगी
