PAKUR : मालपहाड़ी ओपी पुलिस ने गश्ती के दौरान बिना माइनिंग चालान के तीन ट्रेक्टर को जब्त करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने इसकी सूचना खनन विभाग को दे दी है. ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके. उल्लेखनीय हैं की जिला प्रशासन ने शहर में बालू उठाव पर रोक लगा दी है. महेशपुर घाट से बालू का उठाव, बेधड़क जारी है. उक्त बालू सिर्फ महेशपुर ब्लॉक क्षेत्र में ही ले जाया जा सकता है. हालांकि प्रशासन की आंख में धूल झौंक कर धड़ल्ले से बालू की बिक्री की जा रही है. महेशपुर का बालू प्रतिदिन पश्चिम बंगाल, पाकुड़िया, हिरणपुर आदि इलाकों में भेजा जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : यूजीसी के समर्थन में बाइक रैली कल, हजारीबाग के इचाक प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में हुई बैठक
अमड़ापाड़ा नदी से ट्रक और ट्रैक्टर से ले जाया जा रहा बालू
अमड़ापाड़ा नदी से इन दिनों बालू से तेल निकालने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है. इस धंधे में कई सफेदपोश के नाम आ रहे हैं. सूत्रों की माने तो अमड़ापाड़ा नदी से प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक और ट्रेक्टर से बालू का उठाव हो रहा है. सुबह सूरज निकलने से पहले पाकुड़ और हिरणपुर के रास्ते और लिट्टीपाड़ा -सिमलोंग-धर्मपुर के रास्ते बालू ट्रकों में ले जाया जा रहा है .इसकी जांच न तो खनन विभाग और न ही परिवहन विभाग द्वारा किया जा रहा है. बहरहाल पाकुड़ जिले में अवैध कारोबार पुरे धड़ल्ले से किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : बोकारो के गोमिया में हाथियों के हमले में एक अधेड़ और एक बच्चे की मौत, तीन दिन मे लगातार दूसरी घटना
