L19 Desk : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पटना में वोटर अधिकार यात्रा के समापन के मौके पर आयोजित रैली में शामिल होकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। आज सोमवार 1 सितंबर को वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ रैली में विपक्षी एकता के शक्ति प्रदर्शन में शामिल हुए।
इस दौरान झामुमो अध्यक्ष सह झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि बिहार का यह चुनाव केवल बिहार ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत की दशा और दिशा तय करेगा। बिहार की ऐतिहासिक धरती से हमेशा ऐतिहासिक निर्णयों के साथ राजनीतिक गठबंधन और राजनीतिक रास्ते तय हुए हैं। जेएमएम प्रमुख ने कहा कि् यह चुनाव मात्र नहीं है, यह बिहार नहीं देश बचाने का संकल्प होगा। उन्हें भी कई दिनों तक जेल में डाल दिया। जेल के अंदर से लोकसभा चुनाव लड़ना पड़ा। यदि वो बाहर रहते तो झारखंड में भाजपा को लोकसभा की एक सीट भी नहीं मिलती। विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।
भाजपा पर निशाना साधते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा भाजपा और एनडीए की सरकार फूट डालो और राज करो की नीति पर काम करती है। हम लोगों को ईडी सीबीआई का डर दिखाया गया, इसलिये सभी से अपील है कि इस बार चुनाव में एकजुट होकर भाजपा को करारा जवाब दें।
जेएमएम प्रमुख ने कहा कि यह चुनाव मात्र नहीं है, यह बिहार नहीं देश बचाने का संकल्प होगा। उन्हें भी कई दिनों तक जेल में डाल दिया। जेल के अंदर से लोकसभा चुनाव लड़ना पड़ा। यदि वो बाहर रहते तो झारखंड में भाजपा को लोकसभा की एक सीट भी नहीं मिलती। विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।
बिहार में चल रहे सघन वोटर पुनरीक्षण को लेकर हेमंत सोरेन ने कहा कि यह सब वोट चोरी करने के लिये भाजपा द्वारा प्रायोजित है। अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए हेमंत सोरेन ने लिखा, “एनडीए के लोग बहुत बड़े तीसमारखाँ नहीं है। जब आदिवासी, दलित, पिछड़ा, मजदूर, महिला, किसान – एकजुट होता है, तब ये कहीं नहीं टिक पाते हैं। आप सभी से आग्रह है यह आवाज़ दूर-दूर तक पहुंचाइए, जन-जन तक पहुंचाइए कि आज देश में किस तरीके से कालाबाजारी चल रहा है, किस तरीके से आपके हक-अधिकार लूटे जा रहे हैं। झारखण्ड-बिहार, हमेशा से मजदूर पलायन का दंश झेलने को मजबूर रहा है। हमने वहां अपनी आधी आबादी, अपनी मइयां को सशक्त करने की शुरुआत की है। जब शोषित और वंचित समाज मजबूत होगा तो देश भी सशक्त होगा।”
वह आगे लिखते हैं, “इसलिए साथियों, आप सभी से अपील है कि इंडिया गठबंधन का साथ दीजिए। क्यूंकि हम कहते नहीं, हम करके दिखाने वाले लोग हैं। और ये लोग झूठे जुमले बोलकर वोट चुराते हैं। धनबल के दम पर नेता, मंत्री, मुख्यमंत्री खरीदते हैं। इस चिलचिलाती धूप में आपने अपार जन-समर्थन दिया है। आपका सहयोग, आपकी ताकत – इस देश की तकदीर लिखेगा। इसलिए आप सभी से आह्वाहन है – सजग रहकर आगामी चुनाव का हिस्सा बनें, अपने हक-अधिकारों की रक्षा करें।”