L19 DESK : झारखंड की बेटियों ने देश में एक बार फिर राज्य का नाम रौशन किया है. दरअसल, भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के कोर ग्रुप में राज्य के 8 खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिसमें से 6 महिला हॉकी खिलाड़ी केवल सिमडेगा जिले से हैं. जिसमें सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और अंजना डुंगडुंग का नाम शामिल है. वहीं, दो खिलाड़ी खूंटी से हैं, जिनका नाम निकी प्रधान और युवा अबेटा रानी टोप्पो है.
आपको बता दें कि इस कोर ग्रुप में शामिल 40 खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा. जिसके बाद महिला हॉकी टीम का चयन होगा. चयनित खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.
सलीमा टेटे की बहन महिमा टेटे का भी हुआ चयन
भारतीय महिला कोर ग्रुप में झारखंड की जिन बेटियों का नाम आया है, उसमेंसलीमा टेटे की सगी बहन महिमा टेटे का नाम शामिल है. इसके अलावा अंजना डुंगडुंग की बड़ी बहन अलका डुंगडुंग, जो पूर्व में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. वहीं, महिमा, अंजना और अलबेला रानी को पहली बार सीनियर भारतीय टीम के कोर ग्रुप में शामिल किया गया है. जबकि सलीमा, संगीता, ब्यूटी और दीपिका सोरेंग पूर्व से ही कोर ग्रुप में थी. महिमा टेटे पूर्व में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा रह चुकी हैं.