L 19/DESK : लोकसभा का बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। इस दौरान संसद में अयोध्या में राम मंदिर पर चर्चा हो रही है। ज्ञात हो कि भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यपाल सिंह ऐतिहासिक श्री राम मंदिर के निर्माण और श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा की शुरुआत करेंगे। मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “ये हमारे लिए गर्व का क्षण है कि पीएम मोदी ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर सम्मान दिया…कांग्रेस को आज जश्न मनाना चाहिए था कि उनके पूर्व पीएम को पीएम मोदी ने सम्मानित किया है। लेकिन दुर्भाग्य ये है कि उनके सरनेम में गांधी नहीं था नेहरू, गांधी होता तो चल जाता।..वह स्वयं को भारत रत्न देने में लगे हुए हैं।”
लोकसभा में ऐतिहासिक राम मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि जहां राम हैं, वहां धर्म है… जो लोग धर्म को नष्ट करते हैं, वे मारे जाते हैं और जो लोग धर्म की रक्षा करते हैं, वे मारे जाते हैं।” संरक्षित हैं। कांग्रेस की आज इस देश में यह स्थिति है क्योंकि उन्होंने उस समय भगवान राम को अस्वीकार कर दिया था…” अनुराग ठाकुर ने कहा, “राम मंदिर तो हमारे लिए आस्था का केंद्र था भी, है भी और रहेगा भी। लेकिन वो लोग जो प्रश्न उठाते थे कि बीजेपी कहती है कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे…हमने तारीख भी बताया और राम मंदिर का निर्माण भी किया….पूरे देश में राममय वातावरण हो गया है। नमो हैट्रिक यही बताती है कि फिर से मोदी आएंगे।”