L19 DESK : सहाराश्री की अंत्येष्टि आज होगी। सहारा शहर से उनके पार्थिव शरीर को सुबह दस बजे रवाना किया जाएगा। सहारा शहर से शव को भैंसाकुंड लाया जाएगा, जहां उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी। सहारा सुब्रत रॉय के अंतिम दर्शन के लिए बुधवार शाम सहारा शहर में भीड़ उमड़ पड़ी। कड़ी सुरक्षा के बीच उनके पार्थिव शरीर को सहारा शहर लाया गया, जहां जांच-पड़ताल के बाद लोगों को दर्शन कराए गए। आम लोगों से लेकर वीआईपी तक दर्शन के लिए पहुंचे और देर रात तक सहारा शहर में तांता लगा रहा। गुरुवार को भैंसाकुंड में सहाराश्री की अंत्येष्टि होगी।
