L19/Ranchi : रांची में स्थित भारी उद्योग निगम (एचईसी) के कर्मियों की स्थिति आर्थिक तंगी के कारण लगातार बिगड़ती दिखाई दे रही है। इसी बीच यह खबर आयी है कि शनिवार को आर्थिक तंगी के कारण एचईसी के दो कर्मियों की मौत हो गयी। इसकी जानकारी हटिया मजदूर लोक मंच के राजकुमार नायर ने दी। उन्होंने बताया कि एफएफपी के 5 शॉप में कार्यरत शाहदेव लोहरा और एचएमटीपी में कार्यरत नंदू मुंडा की शनिवार को मौत हो गयी। ये दोनों बाकि कर्मियों की तरह ही 19 माह का वेतन बकाया होने के कारण आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे। इसके वजह से उनका इलाज ठीक से नहीं हो पा रहा था।
राजकुमार नायर ने बताया कि शाहदेव लोहरा की तबीयत अचानक शनिवार को खराब हो गयी। वह ब्लड प्रेशर व शुगर के मरीज थे। शनिवार को तबीयत खराब होने के बाद परिजन उन्हें इएसआइ अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। वहीं, नंदू मुंडा भी वेतन न मिलने से आर्थिक तंगी से परेशान चल रहे थे। वह सही से इलाज भी करवा रहे थे। इलाज के अभाव में उनकी मौत हो गयी।
बता दें, एचईसी के कर्मियों का वेतन 1.5 साल से ज्यादा समय से बकाया हैजिससे कर्मी आर्थिक रुप से परेशानी की सामना कर रहे हैं।