L19 DESK : लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश कर दिया गया है। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इसे संसद में पेश किया। विधेयक के पेश होते ही विपक्षी दलों ने खूब हंगामा किया। हंगामे के बीच अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि अटल जी के कार्यकाल में कई बार महिला आरक्षण अधिनियम विधेयक पेश किया गया। लेकिन आंकड़े नहीं जुटा पाने के वजह से उनका यह सपना आधूरा रह गया।
बता दे की वंदन विधेयक के तहत विधानसभा की 33 फीसदी सीटों पर महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा लोकसभा में भी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। यानी 181 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जायेंगी। साथ ही दिल्ली विधानसभा में भी महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा। इस अधिनियम के लागू होने के 15 साल बाद महिलाओं के लिए सीटों का आरक्षण समाप्त हो जायेगा विधेयक में प्रस्तावित है कि प्रत्येक आम चुनाव के बाद आरक्षित सीटों को रोटेट किया जाना चाहिए। आरक्षित सीटें राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में रोटेशन द्वारा आवंटित की जा सकती है।