भारतीय जनतंत्र मोर्चा अगले साल होनेवाले झारखंड विधानसभा चुनाव में 30 से 35 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसकी घोषणा पार्टी की रविवार को संपन्न हुई आमसभा में की गयी। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संरक्षक सरयू राय ने कहा कि आनेवाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मोरचा महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। इसकी चर्चा देश भर में चल रही है। हमलोगों की लोकसभा चुनाव में वही भूमिका रहेगी जो देश के विकास को आगे ले जाने में, देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा, संप्रभुता की रक्षा करनेवाले की होगी. वहीं विधानसभा चुनाव राज्य की दशा एवं दिशा बदलने वाली होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे क्षेत्र में जाएं और जनता की नब्ज टटोलें। निर्दलीय विधायक सरयू राय ने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने स्थानीय नीति के संबंध में बिहार की तर्ज पर विधानसभा से पारित कर दिया था, जिसपर हाईकोर्ट ने रोक लगाया था। उस फैसले को सर्वोच्च न्यायालय में किसी ने चुनौती नहीं दी। फिर भी आज झारखंड में स्थानीयता और 60-40 का मुद्दा उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश की डोमेसाइल नीति एक है. केवल नौकरियों के लिए स्थानीय नीति लागू होता है, रहने के लिए नहीं। बाबा साहेब आंबेदकर ने संविधान के माध्यम से एसटी एवं एससी को उनका अधिकार पहले से ही तय कर दिया है, जिसे कोई भी राजनीतिक दल उनसे उनका हक नहीं छीन सकता।
सरयू राय ने कार्यकर्ताओं कहा
उन्होंने कार्यकर्ताओं को मूलमंत्र देते हुए कहा कि आप सप्ताह में केवल एक घंटा पार्टी और संगठन को दिजिए। सम्पर्क, समस्या एवं समाधान को मूलमंत्र बना लिजिए फिर देखिये लोग स्वतः आपसे जुड़ने लगेंगे। जनता के कार्यों से संबंधित अपना ज्ञापन अधिकारियों को दें उसे सोशल मीडिया में डाले फिर देखिये कि कैसे जनता का काम नहीं होगा। इस अवसर पर भाजमो के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंन्द्र तिवारी ने कहा कि आज झारखंड बने 23 वर्ष होने चले है लेकिन यहां के लोगों को उनका हक दिलाने में सभी सत्ताधारी दल अक्षम रहे हैं। राज्य की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। ऐसे में भाजमो को लोग एक नई उम्मीद से देख रहे हैं। इस अवसर पर जमशेदपुर से रामनारायण शर्मा, सुबोध श्रीवास्तव, प्रकाश कोया, कुलविंदर सिंह पन्न्नु, मुकुल मिश्रा, मंजू सिंह. धनबाद से उदय सिंह, अरविंद सिंह, ओम सिंह, अमय विक्रम, रामविलास सिंह. सरायकेला से बुलेट सिंह. बोकारो से विकास पांडेय, पंकज रायचतरा से रोशन कुमार, लालचंद केशरी, मंजीत प्रधान. रामगढ़ से नीतेश ओझा, सुनील सिंह. साहेबगंज से संजय गुप्ता. गोड्डा से आदित्य चौबे. पलामू से ओम प्रकाश. हजारीबाग से रामेश्वर सिंह फौजी. रांची से वीरेन्द्र सिंह, मुकेश पांडेय, राजीव सिंह, शिवानी लता, मनोज सिंह, अविनाश कुमार, संदीप यादव, बॉबी सिंह ने भी अपने विचार रखे।