L19 DESK : 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में झारखंड की महिला हॉकी टीम ने जगह बना ली हैं। झारखंड ने मिजोरम को क्वार्टर फाइनल में पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। क्वार्टर फाइनल में तय समय तक झारखंड और मिजोरम में से कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। पेनाल्टी शूटआउट से मैच का परिणाम निकला। शूटआउट में झारखंड ने 3 गोल दागे वहीं मिजोरम की टीम केवल 2 गोल ही कर सकी। झारखंड की ओर से रजनी केरकेट्टा, निशा मिंज और निक्की कुल्लू ने गोल किया। वहीं, बिनिमां धान और प्रमोदनी लकड़ा गोल नहीं कर सकीं। गौरतलब है कि हालिया घरेलु टूर्नामेंट में झारखंड की महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। 27 जून से 7 जुलाई के बीच ओडिशा के राउरकेला में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप झारखंड का अब तक का पदर्शन शानदार रहा। बता दे कि निकी प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी जैसी कई खिलाड़ी टीम इंडिया की महत्वपूर्ण सदस्य हैं।
13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में झारखंड ने मिजोरम को हराया
You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Sundram Kumar
Leave a comment
Leave a comment
Stay Connected
- Advertisement -