L19 DESK : मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी के पूर्व अधिकारी सचिन सावंत को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। वे आईआरएस स्तर के अधिकारी हैं। उनके ठिकाने पर कल रात से ही छापेमारी चल रही थी। उनके अपार्टमेंट से टीम ने कई दस्तावेज, बैंक कहते से जुड़ी डिटेल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कब्जे में लिया है।वे वह वर्तमान में सीमा शुल्क और जीएसटी के लिए काम कर रहे थे और लखनऊ में तैनात थे। फिलहाल उन्हें फ्लाइट से मुंबई लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उन्हें कोर्ट में पेश करना है। आईआरएस अधिकारी सचिन सावंत वर्तमान में लखनऊ में ही तैनात हैं। वह सीमा शुल्क और जीएसटी के लिए काम कर रहे हैं।
सावंत काफी समय से ईडी के रडार पर थे। जब वह मुंबई में ईडी में थे तब डायमंड कंपनी की 500 करोड़ रुपए की हेराफेरी में संदिग्ध पाया गया था। सावंत के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें हुई थीं। इसी को लेकर ईडी टीम मुंबई से लखनऊ पहुंची। ईडी टीम ने शालीमार वन वर्ल्ड स्थित सावंत के आवास पर छापेमारी की। देर तक चले अभियान में ईडी टीम ने कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। इसके साथ ही बैंक से जुड़ी डिटेल भी जुटाई। ईडी ने सावंत के घर से बरामद सभी चीजों को अपने कब्जे में लेकर साथ ले गई है। टीम ने सचिन सावंत को भी गिरफ्तार कर लिया है और मुंबई के लिए रवाना हो गई है। ईडी की टीम ने उनके मुंबई स्थित आवास पर भी छापेमारी कर चुकी है।