L19/Hazaribagh : हजारीबाग के कोयला कारोबारी इजहार अंसारी से प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) के रांची जोनल ऑफिस में पूछताछ शुरू हो गयी है। उन्हें इडी की तरफ से गुरुवार को पेश होने का समन भेजा गया था। तीन मार्च को हजारीबाग के पेलावल स्थित मिल्लत कॉलोनी में कोयला व्यवसायी इजहार अंसारी के घर में 22 घंटे तक ईडी की छापामारी हुई थी। छापेमारी में तीन करोड़ 58 लाख रूपये भी बरामद हुए थे। यह मामला झारखंड स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन (जेएसएमडीसी) के कोल लिंकेज प्रकरण से जुड़ा हुआ है। निलंबित आईएस पूजा सिंघल के मामले में ईडी ने राज्य भर में 14 ठिकानों पर छापेमारी की थी। पूजा सिंघल जब खनन सचिव थी, उस समय इजहार अंसारी ने बड़े पैमाने पर कोयले से अवैध कमाई की।
इजहार अंसारी के नाम पर 12 से अधिक शेल कंपनियां हैं। इन्हीं शेल कंपनियों के नाम पर कोयला तस्करी के पैसों को इधर-उधर किया जाता था। ईडी की टीम इजहार अंसारी के सभी शेल कंपनियों के दस्तावेज को हासिल कर जांच में जुट गयी है। हालांकि जेएसएमडीसी की एक टीम ने पिछले दिनों बंद पड़े औद्योगिक इकाईयों को दिये जानेवाले कोल लिंकेज मामले की जांच कर सभी को क्लीन चिट देने की कोशिश की थी। इसमें निगम के कई कर्मियों को रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, पलामू, बोकारो, गढ़वा और अन्य जिलों में स्थिति का जायजा लेने भेजा गया था। कोयला व्यवसायी इजहार अंसारी का पैतृक घर चरही के इंदिरा पंचायत में है। वे पिछले 40 वर्षों से कोयला के कारोबार से जुड़े हैं, कोयले के व्यवसाय में इजहार अंसारी वर्ष 1981-82 से जुड़े हैं।
जिन शेल कंपनियों में जेएसएमडीसी से दिया गया कोल लिंकेज
शेल कंपनी का नाम | 2019-20 | 2020-21 | 2021-22 |
राजहंस इस्पात प्रा. लि. | 1688.11 एमटी | 000 | 1319.54 एमटी |
कहकशां इंटरप्राइजेज | 1665.71 एमटी | 000 | 2371.81 एमटी |
कहकशां इंटरप्राइजेज डिवि | 0000 | 0000 | 104 एमटी |
जीएम इंडस्ट्रीज | 1305 एमटी | 0000 | 950 एमटी |
ओकाशा कोक इंडस्ट्रीज | 1647 एमटी | 716 एमटी | 2552 एमटी |
ओला कोक इंडस्ट्रीज | 1750 एमटी | 825 एमटी | 2897 एमटी |
ओकाशा फ्यूएल्स | 0000 | 0000 | 1089 एमटी |
फलक फ्यूएल्स | —— | —— | 1044 एमटी |
एनए उद्योग | 1504 एमटी | 0000 | 1442 एमटी |
एसएल कोल | 1250 एमटी | 0000 | 1830 एमटी |