L19/Dhanbad : जिले के पुटकी थाना अंतर्गत कच्छी बलिहारी बस्ती की महिला ने अपने देवर पर आरोप लगाया है कि उसने दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। महिला पीड़िता ने प्राथमिकी में बताया कि उसकी शादी बीते वर्ष 22 अप्रैल को बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत निचितपुर बस्ती (रांगा टोला) के युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही पति व ससुरालवाले उसे प्रताड़ित करने लगे। यहां तक कि देवर सुभाष कुमार महतो ने जबरन शारीरिक संबंध बनाया और जान से मार देने की धमकी देकर अपने दो दोस्तों के साथ भी जबरन शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया।
ससुरालवालों ने कहा कि भाभी पर देवर का अधिकार है
इसका वीडियो भी बना लिया और उसे वायरल कर दिया। जब उसने इसकी शिकायत पति से की तो उसने और ससुरालवालों ने कहा कि भाभी पर देवर का अधिकार है। इससे वह अचंभित रह गई। पति व ससुरालवालों के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। साथ ही इसके बाद उसने पति, सास, देवर, भैंसुर, गोतनी, दो ननद व उनके पति और देवर के दो दोस्तों को अभियुक्त बनाते हुए केस किया और कार्रवाई की मांग की है।