L19/Sahibganj : जिले के बोरियो प्रखंड स्थित हरिणचारा मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूरे होने पर आयोजित 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत लोकसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। राजमहल लोकसभा के बोरियो विधानसभा में आयोजित इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल नेता बाबूलाल मरांडी, विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू शामिल हुए। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल प्रधानमंत्री कार्यकाल बीत गया है, और इन बीते वर्षों में बेमिसाल साबित हुआ है।
कार्यकाल के दौरान भारत में 74 नए हवाई अड्डों का निर्माण करवाया गया, जिसमें एक देवघर भी शामिल है, इसके अलावा नेशनल हाईवे सड़क 2014 के बाद 53 हजार 8 सौ 68 किलोमीटर नए राष्ट्रीय मार्ग बने, वाटर मार्ग को भी शुरू किया गया यहां तक कि बिल्कुल नई वर्ल्ड क्लास की ट्रेन देखने को आज तक नहीं मिला प्रधानमंत्री ने भारतवासियों को वर्ल्ड क्लास ट्रेन की सौगात प्रदान किया। जिसके अंतर्गत वंदेभारत एक्सप्रेस की शुरुआत हुई। वहीं हर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है।
माननीय पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के आगमन पर आदिवासी अंदाज में स्वागत किया गया। मौके पर राजमहल विधायक अनंत ओझा, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं बोरियो विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक ताला मरांडी, भाजपा साहेबगंज जिला अध्यक्ष रामदरश यादव, भाजपा पाकुड़ जिला अध्यक्ष अमृत पांडे, गणेश तिवारी, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष सलखु सोरेन, रेणुका मुर्मू, बोरियो प्रखण्ड अध्यक्ष शिवशंकर पंडित, मंडल उपाध्यक्ष मनीष ठाकुर सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।