L19/Hazaribagh : हजारीबाग के सदर अस्पताल से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया, जहां एक महिला को जहर खिलाकर हत्या कर दी गई। ऐसा आरोप महिला के भाई और माँ ने महिला के पति और उसके परिवार वालों पर लगाया है। मामला हजारीबाग के डंडई कला गांव की है, जहां कबीलासी की रहने वाली भारती देवी हजारीबाग डंडई कला निवासी सुजीत कुमार के साथ कुछ वर्ष पूर्व शादी की थी।
मृत महिला भारती देवी के भाई और मां ने बताया कि शादी के बाद उनकी बेटी को दो बेटियां हुई, तब तक तो सब कुछ ठीक था लेकिन कुछ महीने पूर्व उनकी बेटी ने एक और बेटी को जन्म दिया। उसके बाद मामला बिगड़ना शुरू हो गया और बेटी होने से कारण ससुराल वालों ने ताना देना और मानसिक प्रताड़ना देना शुरू कर दिया था।
जिससे डरकर भारती की माँ ने अपनी बेटी को सदर हॉस्पिटल से अपने घर ले आए, लेकिन कुछ दिन पूर्व मृतक भारती देवी का पति घर आया और अपनी पत्नी और बेटियों को अपने साथ अपने घर ले गया। जहां मृत भारती देवी के पति, सास-ससुर और देवर ने फिर से उसे लड़की होने को लेकर मानसिक प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
इसके साथ घर से निकाल देने तक की धमकी दी गई, लेकिन 16 मार्च को हमारी बेटी को जहर दे कर मार दिया गया है। इसके पश्चात उसे सदर हॉस्पिटल हजारीबाग लाकर छोड़ दिया गया और ससुराल पक्ष के सारे लोग इसके बाद फरार हो गए हैं। यह सब जानकारी मृतक भारती देवी के भाई और मां ने मीडिया को जानकारी दी। मृतक भारती देवी की तीन बेटियां हैं, माइके वालों का रो-रो कर बुरा हाल है और मृतक भारती देवी के मां व भाई ने प्रशासन से उचित न्याय करते हुए कसूरवार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।