L19 DESK : झारखंड राज्य में शिक्षकों के लिये यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। झारखंड में प्राथमिक और मध्य विद्यालय के शिक्षकों को नियुक्त किया जायेगा। इसके लिये अब राज्य के स्तर पर मेधा सूची तैयार की जायेगी। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग की ओर से मेरिट लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया में कुछ अहम बदलाव किये गये हैं। इसे लेकर विभाग ने पत्र जारी किया है। पत्र के माध्यम से कहा गया है कि नये नियमावली के अनुसार अभ्यर्थी जिस भी विषय या विषय समूह से शिक्षक पात्रता के लिये उत्तीर्ण होंगे, वही विषय या विषय समूह में राज्यस्तरीय मेरिट लिस्ट तैयार कर नियुक्ति की जायेगी। इस नियुक्ति प्रक्रिया में जिलावार आरक्षण रोस्टर का पालन किया जायेगा।
बता दें, प्राथमिक और मध्य विद्यालय में 50% सीटों के आरक्षण में बदलाव किये गये हैं। पूर्व में सहायक शिक्षकों की नियुक्ति में 50% पद केंद्र या राज्य प्रायोजित शैक्षणिक योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार के अधीन आने वाले संविदाकर्मचारियों के लिये आरक्षित किया गया था। मगर अब यह आरक्षण सिर्फ सहायक अध्याक या पारा शिक्षकों को मिलेगा।