L19/Ranchi : राजधानी के धुर्वा क्षेत्र में आज सुबह एक युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर अतमहत्या कर ली। युवती का नाम मधु बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की तलासी कर रही है।
बताया जा रहा है की मधु चार दिन पहले ही अपने पति, जो मुंबई में नौकरी करता है उससे मिलकर रांची लौटी थी। रांची आने के बाद मधु को अपने मायके जाना था, लेकिन उससे पहले ही उसने आत्महत्या कर ली। ध्रुवा थाना प्रभारी को घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पहुँच कर मामले की जांच कर रही है। हालांकि महिला ने आत्महत्या किस वजह से की है इसकी पुष्टि नहीं हुई है।