L19/Ranchi : JAC अगले हफ्ते बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करने वाले है। बोर्ड की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। पहले 12वीं साइंस तथा फिर 10वीं का रिजल्ट निकाला जाएगा। इसके दो दिन बाद 12वीं कॉमर्स और आटर्स का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। मैट्रिक का रिजल्ट जारी होने के साथ ही राज्य के सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों में 11वीं में एडमिशन का प्रक्रिया शुरू कर दिया जाएगा। वहीं इंटर पास किए स्टूडेंट्स ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने की तैयारियों में लग जाएंगे।
10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने रिजल्ट बोर्ड की Official वेबसाइट jecresults.com तथा jac.jharkhand.gov.in पर देख सकते हैं। रिजल्ट को ऑनलाइन देखने के लिए छात्रों को सिर्फ अपने रोल नंबर तथा रोल कोड की ही जरूरत होगी। मैट्रिक का रिजल्ट जारी होने के साथ ही इंटर में एडमिशन की दौड़ शुरू हो जाएगी। राज्य में इंटर की 4,94,144 से अधिक सीटें हैं, जहां स्टूडेंट्स एडमिशन लेंगे। अब तक राज्य में 50 फीसदी सीटों में ही एडमिशन होता था। आधी सीटें खाली रह जाती थी। बीते साल से रिजल्ट में हो रही बढ़ोत्तरी के बाद से एडमिशन बढ़ने की भी उम्मीद है।
राज्य में इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए सीटों की बात करें तो अंगीभूत कॉलेज में इंटरमीडिएट की 98304 सीटें हैं। राज्य में 510 प्लस टू स्कूल हैं जहां 1,95,840 सीटें हैं। इसके अलावा राज्य में संबद्धता प्राप्त और इंटर कॉलेजों में भी इंटरमीडिएट की पढ़ाई होती है। इनमें भी लगभग दो लाख से अधिक सीटें है। राज्य में इंटर की पढ़ाई की बात करें तो सरकार ने राज्य गठन के बाद प्लस टू स्कूलों की संख्या में बढ़ोतरी किया है। राज्य गठन के समय झारखंड में 59 सरकारी प्लस टू विद्यालय थे। आज इनकी संख्या बढ़कर 510 हो गयी है। पिछले 20 वर्षों में 451 सरकारी प्लस टू विद्यालय खोले गए है।