L19/DESK : आदिवासी समाज के बुद्धिजीवी और पूर्व प्रोफ़ेसर डॉ. करमा उरांव का निधन 14 मई की सुबह सात बजे हुआ था,जिसका आज पूरी विधि विधान के साथ सुबह 10 बजे अंतिम संस्कार एदेल्हातु सरना मसना में किया जाएगा। पूर्वसुचना के आधार पर बताया गया है कि डॉ. उरांव के सभी बच्चे सुबह तक रांची पंहुच गए हैं।
बताते दें कि डॉ. उरांव के के तीन बच्चों में एक धर्मेश उरांव का निधन कोरोना काल में ही हो गया था,उसकी पत्नी और बच्चे मुंबई में ही रहते हैं साथ ही एक बेटी पिंकी जो आयरलैंड में शिप्ट हैं उनको आने में समय लग रहा था। आज सुबह तक सभी की रांची मोराबादी आने की खबर थी।