RANCHI : झारखंड में मानसूनी गतिविधियां फिलहाल सक्रिय हैं. मौसम विभाग ने राज्य में आज और कल यानी 17 और 18 अगस्त को भारी बारिश के साथ गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. 19 अगस्त को भी कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. इसके बाद 20 अगस्त से राज्य के लिए कोई विशेष मौसम चेतावनी नहीं है.
मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ आंधी और वज्रपात हो सकता है. दक्षिणी, पश्चिमी और मध्य झारखंड में मौसम का असर अधिक देखने को मिल सकता है. तेज हवाओं के दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.मौसम में बदलाव की मुख्य वजह बंगाल की खाड़ी और आसपास बने मौसम तंत्र का प्रभाव है. IMD के मुताबिक, झारखंड में 17-18 अगस्त के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बनी हुई है.
कल से कमजोर हो सकता है मानसून
राहत की बात यह है कि 19 अगस्त के बाद झारखंड में बारिश की गतिविधियां कमजोर होने की संभावना है. 20 अगस्त से फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है.
लोगों के लिए जरूरी सावधानी
आंधी और वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें. तेज बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचना बेहतर होगा. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के लिए “भारत मौसम विज्ञान विभाग” (https://reference-url-citation.invalid/3) की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें.
इसे भी पढ़े : छात्रों से नए सिरे से बातचीत करेगी झारखंड सरकार, कानूनी सलाहकार भी होंगे शामिल
