L19/Ranchi: खेल पत्रकार चंचल भट्टाचार्य को रांची विश्वविद्यालय के क्रिकेट कोच नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति अजीत कुमार सिन्हा ने रांची विश्वविद्यालय के क्रिकेट कोच संबंधी नियुक्ति पत्र चंचल भट्टाचार्य को सौंपा। मौके पर डीएसडबल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू, वित्त पदाधिकारी डॉ केएन शाहदेव विशेष रूप से मौजूद थे। क्रेकिट कोच को लेकर छह महीने पहले रांची विश्वविद्यालय प्रबंधन ने साक्षात्कार की औपचारिकताएं पूरी की थी। नये क्रिकेट कोच एक जुलाई से आधिकारिक तौर पर अपनी जिम्मेवारी संभालेंगे। चंचल भट्टाचार्य पिछले तीन दशक से क्रिकेट और क्रिकेट की गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने क्रिकेट में एनआइएस से डिग्री हासिल की है। रांची जिला क्रेकिट संघ के पदाधिकारी के रूप में भी वे अपनी सेवाएं देते रहे हैं। विभिन्न टीमों में मैनेजर की भूमिका भी चंचल भट्टाचार्य ने निभायी है।