RANCHI : झारखंड में धीरे-धीरे ठंड का असर महसूस होने लगा है. सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंडक के बीच मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के कुछ इलाकों में बारिश और मेघ गर्जन हो सकता है.
रांची में सुबह कुहासा, दिन में साफ रहेगा आसमान
राजधानी रांची में सुबह के समय हल्का कुहासा छाए रहने और दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान है. तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
इन जिलों में बारिश की संभावना
पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिले के कुछ इलाकों में मौसम बदल सकता है. यहां बारिश के साथ मेघ गर्जन की संभावना जताई गई है. ऐसे में लोगों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है. झारखंड में मौसम के बदलते मिजाज के बीच सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट महसूस हो सकती है. वहीं, कुछ इलाकों में बारिश होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.
इसे भी पढ़े : दुर्गापूजा से पहले सहियाओं को मिलेंगे ₹12,000, सरकार ने जारी किए ₹51.91 करोड़
