L19 DESK : कुड़मी समाज के विभिन्न संगठनों ने एक बार फिर 20 सितंबर से होने वाले प्रस्तावित अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन वापस ले लिया है। अधिकारयों ने जानकारी दी है की पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में दक्षिण पूर्व रेलवे और पूर्वी तट रेलवे के क्षेत्राधिकार के तहत ट्रेन अपने निर्धारित मार्गों पर सामान्य रूप से चलेंगी। हालांकि, झारखंड के अग्रणी कुर्मी संगठन टोटेमिक कुर्मी विकास मोर्चा के अध्यक्ष शीतल ओहदार ने दावा किया कि वे लोग बुधवार को आंदोलन जारी रखेंगे।
बंगाल के आदिवासी कुड़मी समाज के प्रमुख अजीत प्रसाद महतो ने कहा कि पुलिस-प्रशासन द्वारा जबरदस्त दबाव बनाया जा रहा है। हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसा कर गिरफ्तार किया जा रहा है। हाइकोर्ट की राय और वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बंगाल में आंदोलन वापस ले लिया गया है। हालांकि झारखंड के मुरी, नीमडीह, चांडिल व महुदा और ओडिशा के कई रेलवे स्टेशनों के आंदोलन जारी रहेगा।
30 सितंबर को मानबाजार में केंद्रीय कमेटी की बैठक के बाद आंदोलन की नयी रूपरेखा तय की जायेगी। मिली जानकारी के अनुसार ईसीओआर ने कहा कि उसने कुर्मी संगठनों द्वारा आंदोलन वापस लिए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से सभी ट्रेन को सामान्य मार्ग पर चलाने का फैसला किया है। झारखंड और ओडिशा में 11 ट्रेन को रद्द कर दिया गया था और 12 अन्य का मार्ग बदल दिया गया था, वह अब सामान्य रूप से चलेगी।