RANCHI : राजधानी रांची स्थित जगन्नाथ मंदिर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिससे पूरे इलाके में राहत की भावना है. मामले के खुलासे के बाद रांची के एसएसपी राकेश रंजन खुद मंदिर पहुंचे और भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. उनके साथ सिटी एसपी पारस राणा, डीएसपी पीके मिश्रा और जगन्नाथपुर थाना प्रभारी भी मौजूद रहे.

पूजा के बाद एसएसपी ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को और मजबूत किया जाएगा। इसके तहत सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड और अन्य जरूरी इंतजामों को लेकर समीक्षा की जा रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क है.
गार्ड की हत्या के बाद बढ़ाई गई थी जांच, मंदिर परिसर में CCTV और सुरक्षा इंतजाम होंगे मजबूत
गौरतलब है कि हाल ही में मंदिर में तैनात गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी थी. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि अज्ञात अपराधी चोरी के इरादे से मंदिर परिसर में घुसे थे और इसी दौरान गार्ड की हत्या कर दी गई. मंदिर की एक दानपेटी से पैसे चोरी होने के भी संकेत मिले थे.
इसे भी पढे : /https://loktantra19.com/bjps-protest-march-in-ranchi-for-nari-shakti-vandan-government-cornered-on-womens-safety/
हत्याकांड के खुलासे के बाद मंदिर के पुजारियों और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली है. वहीं पुलिस प्रशासन अब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है.
