L19 DESK : 10 जून 2022 को हुई रांची हिंसा मामले के आठ आरौपियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने गैर जमानती वारट जारी कर दिया है। इन आरोपियों में हिंदपीढ़ी और डोरंडा के रहनेवाले मो नकीब, मो माजिद आलम, मो मुन्ना गद्दी, मो सद्दाम गद्दी, मो जमाल गद्दी, मो खालिद उमर, मो शदाब आलम और मो अजीम उर्फ अजीमुशान शामिल हैं। अब इन आरोपियों की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। पिछले दिनों रांची पुलिस ने रांची हिंसा मामले में 40 आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी करने का आग्रह किया था, इसे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने स्वीकार करते हुए नन बेलेबल वारंट जारी कर दिया। पुलिस ने जिन आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी करने की बातें कही थीं, उनके मामले में केस ट्रू (सत्य) पाया गया।