RANCHI : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मनोज वाजपेयी महतो ने आज औपचारिक रूप से अपने पद का कार्यभार संभाल लिया. इस मौके पर रांची स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मनोज वाजपेयी महतो का स्वागत और अभिनंदन किया.
मनोज वाजपेयी महतो ने संभाली नई जिम्मेदारी
अभिनंदन समारोह में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह समेत अन्य नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।पदभार ग्रहण करने के बाद मनोज वाजपेयी महतो ने पार्टी संगठन को मजबूत करने और ओबीसी समाज के बीच संगठन की पहुंच को और व्यापक बनाने की दिशा में काम करने की बात कही.
नई जिम्मेदारी पर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं. समारोह में कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोज वाजपेयी महतो की नियुक्ति के बाद अब संगठन में उनकी भूमिका और आगामी रणनीति पर सभी की नजरें रहेंगी.
