JHARKHAND : झारखंड में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी. 8 और 9 जुलाई को दिल्ली में आयोजित स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन के दौरान नवीन जिंदल ग्रुप ने झारखंड सरकार के साथ 70 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का एमओयू साइन किया है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून,आज पूरे राज्य में बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट
इस निवेश में स्टील सेक्टर के लिए 40 हजार करोड़, न्यूक्लियर एनर्जी के लिए 30 हजार करोड़ और सोलर एनर्जी के लिए 650 करोड़ रुपये शामिल हैं.
इस परियोजना से राज्य में 11 हजार से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है.नवीन जिंदल ग्रुप राज्य में 1400 मेगावाट का झारखंड का पहला न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाएगा.
सरकार ने कंपनी को जमशेदपुर में प्लांट लगाने का सुझाव दिया है.वहीं गोड्डा के जीतपुर में 140 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाया जाएगा. यहां जिंदल के पास पहले से करीब 400 एकड़ जमीन है.
पतरातू स्थित स्टील प्लांट में 40 हजार करोड़ का निवेश कर विस्तारीकरण भी किया जाएगा.सीएम हेमंत ने क्या कहा:
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस निवेश को राज्य के लिए ऐतिहासिक बताया.
उन्होंने कहा “झारखंड देश को संसाधन देता रहा है, अब राज्य की प्रगति और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया जाएगा.झारखंड की निर्भरता की कहानी में हमने नया अध्याय जोड़ा है.
जिंदल ग्रुप के संचालक और भाजपा सांसद नवीन जिंदल ने इसे झारखंड के भविष्य में भरोसे का प्रतीक बताया. उन्होंने वीडियो संदेश में कहा “यह एमओयू झारखंड सरकार और हमारी साझेदारी का महत्वपूर्ण कदम है.
साथ मिलकर हम विकास की नई इबारत लिखेंगे.सत्र में बताया गया कि 2024 में झारखंड में 5.85 करोड़ पर्यटक आए, जिनमें 4.40 करोड़ श्रद्धालु शामिल हैं.
इको-टूरिज्म, वाइल्डलाइफ और माइनिंग टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा.फिक्की ने रांची में गोल्फ कोर्स विकसित करने का प्रस्ताव दिया.
वहीं CII ने सौर-पवन ऊर्जा, स्मार्ट मीटरिंग और ग्रिड आधुनिकीकरण में निवेश का प्रस्ताव रखा.उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा सरकार निवेशकों के अनुकूल माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में CISF का बड़ा एक्शन, 150.9 टन अवैध कोयला जब्त, 4 गिरफ्तार
