L19 DESK : भारतीय जनता पार्टी के नेता हेमलाल मुर्मू अपने कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को झामुमो में घर वापसी करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भोगनाडीह में सभा को संबोधित करेंगे। सोमवार की देर शाम ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट पहुंचे हैं। भोगनाडीह की सभा में संताल-परगना क्षेत्र के प्रभावशाली नेता हेमलाल मुर्मू पार्टी की सदस्यता ग्रहण का विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। हेमलाल मुर्मू ने कहा है कि आज का दिन ऐतिहासिक है। मैं अपनी पार्टी में वापस लौट रहा हूं।हेमलाल मुर्मू साल 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले झामुमो से अलग होकर भाजपा में शामिल हो गये थे। 2014 का लोकसभा चुनाव वह राजमहल लोकसभा सीट से लड़े लेकिन चुनाव हार गये।
2019 में फिर वह लोकसभा चुनाव लड़े फिर हार गये। इसके बाद लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भी हेमलाल मुर्मू को झामुमो के साइमन मरांडी ने मात दे दी। अब हेमलाल मुर्मू यू-टर्न लेकर रहे हैं।झारखंड मुक्ति मोरचा में हेमलाल मुर्मू के जाने से कई तरह की चर्चा है। हेमलाल मुर्मू पार्टी की पुरानी पहचान से जुड़े हैं। है। सूत्रों की मानें तो हेमलाल को वापस लाकर पार्टी अपनी पुरानी पहचान को मजबूत करना चाहती है। लोबिन हेम्ब्रम लंबे समय से पार्टी से नाराज हैं। झामुमो पुराने कार्यकर्ताओं की पार्टी है, यह संदेश देने की कोशिश है।