JHARKHAND : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य को माइनिंग से माइंड बेस्ड पहचान की ओर ले जाने के लिए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा को सुदृढ़ करने पर जोर दिया है.
उन्होंने सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कई अहम निर्देश दिए. बैठक में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार भी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, 20 लाख के इनामी माओवादी रवींद्र गंझू लातेहार से गिरफ्तार, AK-47 बरामद
CM के बड़े निर्देश:रिक्तियां भरने के निर्देश: विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों को भरने के लिए पद स्वीकृत करने का निर्देश दिया.
अगले 15 दिनों के भीतर झारखंड विश्वविद्यालय सेवा आयोग को पूरी तरह प्रभावी बनाने को कहा.
शैक्षणिक वर्ष 2026-27 से लाइव ऑनलाइन क्लास के माध्यम से पढ़ाई के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश.
पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय और BBMK, धनबाद से शुरुआत होगी.
15 दिनों के भीतर कोचिंग रेगुलेटरी अथॉरिटी को पूरी तरह कार्यरत करने का निर्देश.
बीआईटी सिंदरी अपग्रेड: बीआईटी सिंदरी को यूनिटरी विश्वविद्यालय के रूप में अपग्रेड करने पर सहमति.इसके लिए विधेयक लाया जाएगा.
CM ने 9 जिलों – पलामू, गिरिडीह, रामगढ़, गुमला, रांची, जमशेदपुर, बोकारो, गोड्डा और साहिबगंज में तकनीकी शिक्षा क्लस्टर विकसित करने का निर्देश दिया.
राजकीय पॉलिटेक्निक को झारखंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी JIT के रूप में विकसित करने और सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों को BIT सिंदरी की तर्ज पर उन्नत बनाने को कहा.
NIT और IIT की तर्ज पर इमर्जिंग टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल डिजाइन, लॉजिस्टिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग जैसे कोर्स शुरू करने के निर्देश दिए.
संचालन के लिए “काउंसिल फॉर इंस्टीट्यूट्स ऑफ एमिनेंस” बनाने को भी कहा.छात्रावासों की स्थिति की समीक्षा कर उन्हें PPP मोड पर संचालित करने की पहल करने को कहा.
रोबोटिक्स फेस्टिवल शुरू करने की भी जानकारी दी गई.गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा पात्र विद्यार्थियों को लाभ दिलाने का निर्देश.
दुमका फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में दाखिला लेने वालों को भी इस योजना का लाभ देने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने को कहा.
इसे भी पढ़ें : झारखंड: जेल आईजी सुदर्शन मंडल को हार्ट अटैक, ICU में भर्ती
