HAZARIBAGH : गोरहर थाना क्षेत्र के बेलकप्पी निवासी पत्रकार पियूष पाण्डेय और उनके पिता संजय पाण्डेय पर सूर्यकुंड धाम परिसर में शरारती तत्वों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. घटना के संबंध में संजय पाण्डेय ने गोरहर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि ग्राम बेलकप्पी निवासी अश्विनी पाण्डेय और सुमित पाण्डेय (दोनों पिता आदित्य कुमार पाण्डेय) ने सूर्यकुंड धाम परिसर में अचानक हमला कर दिया.
इसको भी पढ़ें : पलामू में घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका
रॉड-लाठी से हमला, सूचना के शक में वारदात
आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड और लाठी से वार कर पिता-पुत्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे दोनों लहूलुहान हो गए. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया गया.
इसे भी पढे़ : झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : 54 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश रद्द
पत्रकार पियूष पाण्डेय ने बताया कि आरोपित दोनों भाई साइबर अपराध और चोरी-ठगी से जुड़े मामलों में संलिप्त रहे हैं. कुछ दिन पहले पुलिस ने अश्विनी पाण्डेय को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था. उन्होंने आशंका जताई कि आरोपियों को शक है कि उन्होंने पुलिस को कुछ जानकारी दी है. इसी कारण उन्हें एक बहाने से बुलाकर उनके और उनके पिता पर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया.
