L19 DESK : आज यानि 21 अप्रैल 2023 को दोपहर 12 बजे झारखंड विधानसभा के समिति कक्ष में प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के विशेष समिति की विभागीय बैठक हुई। बैठक में राज्य के निजी संस्थानों में 40000 प्रतिमाह से कम वेतन पर 75 % स्थानीय उम्मीदवारों को नियुक्त करना है । इस परिप्रेक्ष में विशेष समिति की लगातार बैठक हो रही है। समिति 25 अप्रैल 2023 से 30 अप्रैल 2023 तक गिरिडीह,धनबाद,बोकारो,पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर),चतरा और रांची कुल 6 जिलों का भ्रमण कर वहां के पदाधिकारियों एवं नियोक्ताओं के साथ बैठक करेगी।
विभागीय बैठक में सभापति नलिन सोरेन स वि स और माननीय सदस्य प्रदीप यादव , झारखंड विधान सभा के उप सचिव अनूप लाल ,अवर सचिव राम आशीष यादव , प्रशाखा पदाधिकारी नीलेश रंजन श्रम एवं नियोजन विभाग के निदेशक ,नियोजन एवं प्रशिक्षण संजीव कुमार बेसरा , उप निदेशक ,नियोजन मती सारो खाखा,नियोजन पदाधिकारी मुख्यालय पंकज कुमार गिरि,नियोजन पदाधिकारी,गिरिडीह प्रत्युष शेखर,जिला नियोजन पदाधिकारी चतरा मन्नू कुमार ,नियोजन पदाधिकारी बोकारो मनोज मंजीत एवं संतोष कुमार,नियोजन पदाधिकारी बोकारो थर्मल इत्यादि लोगों ने भाग लिया।