L19 DESK : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से रविवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है। राजधानी के मिलन पैलेस में शाम छह बजे से इफ्तार पार्टी होगी, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता और मंत्री आलमगीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री मंत्री सुबोधकांत सहाय सहित कांग्रेस कोटे के मंत्री उपस्थित होंगे।