L19 DESK : घरेलु कलह के वजह से बहू ने सास को लाठी से इतना पीटा की उनकी मौत हो गई। मृत महिला की पहचान 65 वर्षयी बिबयानी केरकेट्टा के रूप में हुई है । हत्यारोपी बहू ओडिल केरकेट्टा को पुलिस ने हिरासत में लिया है ।
यह घटना झारखंड के गुमला जिला स्थित चैनपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत दतरा गांव की है। दतरा गांव में बहू ओडिल केरकेट्टा और सास बिबयानी केरकेट्टा के बीच गुरुवार शाम किसी बात पर विवाद हो गया था। विवाद, झड़प में तब्दील हो गया और ओडिला ने बिबयानी की लाठी से पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान गंभीर चोट लगने से बिबयानी की मौत हो गई। जांच के बाद पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, पड़ोसियों ने बताया कि ओडिल और बिबयानी के बीच अक्सर विवाद होता था। सास-बहू में रोज कलह होती थी। गुरुवार की देर शाम झगड़ा बढ़ गया। इसी दौरान बहू ओडिल ने लाठी-डंडों से सास बिबयानी की पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान गंभीर चोट लगने से बिबयानी की मौत हो गई। पुलिस ने ओडिल को हिरासत में लिया है।