RANCHI/DHANBAD : दिवाली का त्योहार हो और मस्ती का रंग न चढ़े, ऐसा कैसे हो सकता है. धनबाद में इस बार जिले के दो बड़े अधिकारियों का अलग ही अंदाज देखने को मिला. उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने अपने आवास पर साथ बैठकर दिवाली का जश्न मनाया. इस दौरान दोनों अधिकारी जमीन पर बैठकर मिर्ची पटाखे फोड़ते नजर आए. प्रशासनिक जिम्मेदारियों और व्यस्त दिनचर्या के बीच दोनों अधिकारियों का यह सहज और खुशनुमा अंदाज देखने लायक था.
आमतौर पर बैठकों, सरकारी कार्यक्रमों और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारियों में व्यस्त रहने वाले DC और SSP को इस तरह त्योहार का आनंद लेते देखना एक अलग तस्वीर पेश करता है. दोनों अधिकारियों का यह अंदाज बताता है कि पद और जिम्मेदारियों के साथ-साथ त्योहारों की खुशियां मनाने के लिए भी समय निकालना जरूरी है. उनकी यह तस्वीर दिवाली के उत्साह और आपसी सौहार्द का खूबसूरत संदेश दे रही है.
इसे भी पढ़े : झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 लाख का इनामी नक्सली जोनल कमांडर संजय यादव गिरफ्तार
