RANCHI : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपना तीन दिवसीय दिल्ली दौरा पूरा कर रविवार देर रात रांची लौट आए. मुख्यमंत्री शुक्रवार को अपनी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली रवाना हुए थे. दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने INDIA गठबंधन की ओर से आयोजित ‘मॉक संसद’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया.
INDIA गठबंधन की मॉक संसद में हुए शामिल
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को दिल्ली में आयोजित मॉक संसद कार्यक्रम में भाग लिया. इस कार्यक्रम में INDIA गठबंधन के कई प्रमुख नेता शामिल हुए. यहां संसदीय कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक व्यवस्था और देश से जुड़े अलग-अलग राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई.
कल्पना सोरेन भी दिल्ली दौरे पर रहीं साथ
इस तीन दिवसीय दौरे में मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं. दोनों शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे थे. शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रविवार देर रात वापस रांची लौट आए. दिल्ली दौरा पूरा होने के बाद अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वापस राज्य के कामकाज में जुटेंगे.
इसे भी पढ़े : राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा बने झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के नए अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
