RANCHI : राजधानी रांची के हिनू इलाके में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब HDFC बैंक की बिल्डिंग के ऊपर अचानक आग लग गई. बैंक के ऊपर से आग की तेज लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. आग की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए. स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया. दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. आग की तेज लपटों को देखते हुए आसपास के इलाके में भी लोगों की भीड़ जमा हो गई. फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है.
आग कैसे लगी, फिलहाल स्पष्ट नहीं
फिलहाल आग बैंक की बिल्डिंग के किस हिस्से में लगी और इसकी शुरुआत किस वजह से हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए स्थिति सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है.
नुकसान का भी नहीं हुआ आकलन
आग की घटना में कितना नुकसान हुआ है, इसकी भी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है. दमकल की टीम के आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकेगा. फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की कार्रवाई जारी है. आग पर पूरी तरह काबू पाने और घटना के कारणों की जानकारी सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.
