JHARKHAND : झारखंड के दुमका ACB की टीम ने सरैयाहाट अनुमंडल पदाधिकारी SDO कार्यालय के एक कर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.
इसे भी पढ़े : पूजा सिंघल फिर चर्चा में : घोटाले के आरोप और अब सचिव पद पर नियुक्ति, बाबूलाल मरांडी ने सरकार से पूछे सवाल
गिरफ्तार कर्मी की पहचान आनंद कुमार भारद्वाज के रूप में हुई है. वह SDO कार्यालय में कार्यरत है.
जानकारी के मुताबिक आरोपी आनंद कुमार भारद्वाज ने दास नाम के एक स्थानीय व्यक्ति से SDO कार्यालय से किसी महत्वपूर्ण सरकारी पेपर को आगे बढ़ाने या भेजने के एवज में 5000 रुपये की रिश्वत मांगी थी.
शिकायतकर्ता रिश्वत देने के लिए तैयार नहीं था. आरोपी के लगातार दबाव बनाने के बाद पीड़ित ने दुमका ACB टीम से लिखित शिकायत की.
शिकायत मिलने के बाद ACB टीम ने गोपनीय तरीके से मामले का सत्यापन किया. जांच में 5000 रुपये की मांग सही पाई गई.
तय रणनीति के तहत गुरुवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने केमिकल लगे 5000 रुपये आरोपी को दिए, घात लगाकर बैठी ACB की टीम ने आनंद कुमार भारद्वाज को रंगे हाथों दबोच लिया.
गिरफ्तारी के बाद ACB टीम आरोपी को दुमका स्थित कार्यालय ले आई. वहां उससे पूछताछ की जा रही है.इस कार्रवाई के बाद सरैयाहाट SDO कार्यालय सहित जिले के अन्य सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है.
इसे भी पढ़ें : गढ़वा स्कूल विवाद. कलावा-माला उतरवाने और मारपीट के आरोप में अरबी शिक्षक हटाए गए
