Ranchi : झारखंड से राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी ने अपने चौथे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण कर ली है. शपथ लेने के बाद उन्होंने इसे अपने सार्वजनिक जीवन का एक विनम्र और गौरवपूर्ण क्षण बताया. सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए गए संदेश में नथवानी ने कहा कि राज्यसभा सांसद के रूप में चौथी बार शपथ लेना उनके लिए सम्मान की बात है. उन्होंने कहा कि झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का यह उनका तीसरा कार्यकाल है.

झारखंड को बताया अपनी कर्मभूमि
परिमल नथवानी ने झारखंड को अपनी “कर्मभूमि” बताते हुए कहा कि उन्हें मिला यह जनादेश राज्य के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है. उन्होंने कहा कि वे आने वाले समय में झारखंड के विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे.
A deeply humbling moment today as I took the oath of office for my fourth term as a Rajya Sabha MP, and my third representing my karmabhoomi, Jharkhand. This mandate reinforces my commitment to driving robust rural infrastructure, healthcare, and skill development across the… pic.twitter.com/SL1GiLX8JO
— Parimal Nathwani (@mpparimal) June 25, 2026
ग्रामीण आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य और कौशल विकास पर रहेगा फोकस
अपने संदेश में नथवानी ने कहा कि उनका मुख्य ध्यान राज्य में ग्रामीण आधारभूत संरचना को मजबूत करने, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और युवाओं के लिए कौशल विकास के अवसर बढ़ाने पर रहेगा.
उन्होंने कहा कि झारखंड के गांवों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने और युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम किया जाएगा.
इसे भी पढे : बस किराए में बढ़ोतरी के बाद रेलवे की ओर बढ़े यात्री,हजारीबाग टाउन स्टेशन पर बढ़ी भीड़
NDA नेतृत्व और जनता का जताया आभार
राज्यसभा सांसद ने अपने नए कार्यकाल के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नेतृत्व और झारखंड की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए जिम्मेदारी के साथ-साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का अवसर भी है.
विकास के मुद्दों को संसद में उठाने का भरोसा
नथवानी ने कहा कि वे झारखंड के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े मुद्दों को संसद में मजबूती से उठाते रहेंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य के समग्र विकास के लिए सभी संबंधित पक्षों के सहयोग से सकारात्मक परिणाम हासिल किए जा सकेंगे.
इसे भी पढे : सिमडेगा पुलिस को बड़ी सफलता. 28 किलो गांजा मामले में फरार तस्कर अशीष साह गिरफ्तार
