SIMDEGA : सिमडेगा जिले की जलडेगा थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी का नाम अशीष साह उर्फ अशीष साव है. वह ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले का रहने वाला है.
इसे भी पढ़ें : बस किराए में बढ़ोतरी के बाद रेलवे की ओर बढ़े यात्री,हजारीबाग टाउन स्टेशन पर बढ़ी भीड़
क्या है पूरा मामला
एसडीपीओ ने गुरुवार को बताया कि 14 अप्रैल 2026 को बांसजोर ओपी क्षेत्र में एक कार से 27.998 किलो गांजा बरामद हुआ था.
पुलिस ने उस समय तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. लेकिन गांजा सप्लायर अशीष साह फरार हो गया था. इस मामले में बांसजोर ओपी में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है.
कैसे हुई गिरफ्तारी
एसपी सिमडेगा के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई थी. गुप्त सूचना पर 24 जून 2026 को पुलिस ने जलडेगा थाना क्षेत्र से अशीष साह को गिरफ्तार कर लिया.
क्या क्या हुआ बरामद
गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से गांजा बिक्री के 2 लाख 40 हजार रुपये नकद मिले. साथ ही एक एटीएम कार्ड, एक काले रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी जिसका नंबर JH15AA-5347 है और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है.
पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.छापामारी टीम में एसडीपीओ, जलडेगा अंचल के पुलिस निरीक्षक और बांसजोर ओपी व जलडेगा थाना के अधिकारी शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार ने दिया इस्तीफा, CID जांच के एक दिन बाद स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा पत्र
