Ranchi : झारखंड में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के 16 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, कई इलाकों में लू का असर भी महसूस किया गया.
पलामू, जमशेदपुर, सरायकेला समेत कई जिलों में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग बेहाल नजर आए। सुबह से ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया.
इधर मौसम विभाग ने 25 मई तक मौसम बदलने की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक कई जिलों में बारिश के साथ तेज आंधी चल सकती है. हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंचने का अनुमान है.

झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में मौसम सुहाना बना रहा, कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्की बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश दर्ज की गई.
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़बंदा में सबसे अधिक 14.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. वहीं बहरागोड़ा और सरायकेला में 7-7 मिमी बारिश हुई.
रामगढ़ जिले में तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने से मौसम अचानक बदल गया. बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत महसूस हुई.
इसे भी पढे : कोल्हान-सारंडा में नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका, 25 नक्सली करेंगे सरेंडर
राज्य में 21 मई को मौसम बदल सकता है.मौसम विभाग ने पूर्वी, उत्तर और मध्य झारखंड के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है.
विभाग के अनुसार इस दौरान कई जगहों पर तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है. साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी आशंका है.
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है.
झारखंड के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
| शहर | तापमान |
| रांची | 38.5 |
| डाल्टनगंज | 43.4 |
| बोकारो | 41.2 |
| चाईबासा | 42.0 |
| बहरागोड़ा | 40.7 |
| कोडरमा | 31.0 |
| गुमला | 39.0 |
| लोहरदग्गा | 38.5 |
| लातेहार | 34.0 |
| सरायकेला | 41.1 |
| पाकुड़ | 35.5 |
| दुमका | 34.5 |
| सिमडेगा | 38.9 |
इसे भी पढे : राधाकृष्ण किशोर का कांग्रेस पर वार, बोले- जनता जानना चाहती है पार्टी का स्टैंड
