Vijay Thakur
GODDA : मंगलवार को पथरगामा प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर अंबेडकर जयंती के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई. इस दौरान विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर उनके आदर्शों को याद किया गया.
इसे भी पढ़ें : महागामा में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, बसुआ चौक बना श्रद्धा का केंद्र
पथरगामा मुख्य चौक स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक समाज की स्थापना संभव है.
वहीं, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुनीलाल भगत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भी अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डाला.

इसके अलावा चिलकारा पंचायत भवन में मुखिया प्रकाश दास के नेतृत्व में अंबेडकर स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर उपस्थित लोगों से बाबा साहेब के सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें : इस महीने नहीं आएंगे मंईयां सम्मान योजना के 2500 रुपए, 87 लाख लाभुकों को करना होगा इंतजार
