Arafat
PAKUR : झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य शाहिद इकबाल एवं झारखंड आंदोलनकारी फारूक आलम अंसारी ने पेयजल कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी मनी घटाने की मांग की है. इसके साथ ही धार्मिक स्थलों पर निःशुल्क कनेक्शन देने की भी मांग की गई है. इन दोनों ही मांगों को लेकर सोमवार को नगर परिषद अध्यक्ष सबरी पाल एवं कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार को एक ज्ञापन भी सौंपा.
इसे भी पढ़ें : देवघर पुलिस की मानवीय पहल, “सम्मान योजना” के जरिए बुजुर्गों की सुरक्षा और सम्मान का खयाल
इस संबंध में शाहीद इकबाल ने बताया कि पानी के नए कनेक्शन के लिए नगर परिषद ने सात हजार सिक्योरिटी मनी तय किया है. इसमें कटौती की मांग की गई है. धार्मिक स्थल मंदिर, मस्जिद, चर्च एवं गुरुद्वारा में निःशुल्क कनेक्शन देने की भी मांग की गई है. नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल एवं कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी को आवेदन सौंपा गया है. उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए कनेक्शन की यह राशि काफी ज्यादा है. इस तरह सिक्योरिटी मनी झारखंड के नगर निगम क्षेत्र में लगता है, उस हिसाब से पाकुड़ नगर परिषद की सुरक्षा राशि (सिक्योरिटी मनी) कम होनी चाहिए.
नगर परिषद अध्यक्ष एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से अनुरोध किया गया है कि इस विषय पर पुनर्विचार कर सुरक्षा राशि (सिक्योरिटी मनी) कम करें. ताकि कनेक्शन लेने वाले आम नागरिकों को राहत मिले. उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थल मंदिर, मस्जिद, चर्च एवं गुरुद्वारा में बिना सुरक्षा राशि (सिक्योरिटी मनी) के नि:शुल्क कनेक्शन मिलना चाहिए.
इसे भी पढ़ें : बरहेट अंचल क्षेत्र के सनमनी मौजा में आदिवासी जमीन से जुड़े मामले में सोरेन परिवार को नहीं मिल रहा न्याय
