Arafat
PAKUR : अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के एक आदिवासी युवक द्वारा कपड़े का फंदा बनाकर आम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से विछिप्त था. मृतक की पहचान पकलो गांव के कोलम मुर्मू के पुत्र प्रदीप मुर्मू के रूप में हुई है.
इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: रांची की लाभुकों को मिली मार्च महीने की राशि
जानकारी के अनुसार रविवार को कोलम मुर्मू अपनी पत्नी के साथ मामा मोड़ के साप्ताहिक हाट गए थे. कोलम मुर्मू हटिया कर शाम करीब पांच बजे वापस घर लौटे थे. तभी ग्रामीणों से जानकारी मिली कि उसके बेटे ने पकलो गांव के मुख्य सड़क से करीब 60 मीटर की दूरी पर चादर के फंदे में लटक कर फांसी लगा लिया है.
जानकारी होते ही पूरा परिवार घटनास्थल पहुंचा. जहां शव पेड़ से गिर कर जमीन पर पड़ा हुआ मिला. परिजन एवं ग्रामीणों के सहयोग से शव को आनन फानन में सीएचसी ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई. सूचना मिलते ही एसआई पप्पू कुमार, एएसआई संतोल मुर्मू सीएचसी पहुंच कर मामले की जानकारी ली. साथ ही आवश्यक कागजात प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 15 से 20 दिन पहले भी प्रदीप मुर्मू ने फांसी लगाने का प्रयास किया था. मामले को लेकर मृतक के पिता कोलम मुर्मू के फर्द बयान पर यूडी केस संख्या 02/26 दर्ज कर लिया गया है.
इसे भी पढ़ें : सारंडा में चल रहे सर्च अभियान में आईईडी ब्लास्ट, एक जवान घायल
