Arafat
PAKUR : भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदान केंद्रों और मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किया. इधर मतदान केंद्र संख्या 427 में भाजपा के वरिष्ठ नेता हिसाबी राय के नेतृत्व में शहर के बागतीपाड़ा स्थित उनके आवासीय कार्यालय में भी स्थापना दिवस धुमधाम से मनाया गया. मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. भाजपा के वरिष्ठ नेता हिसाबी राय ने पार्टी का ध्वजारोहण किया. वहीं सामूहिक वंदे मातरम गीत भी गुनगुनाया. एक-दूसरे का मुंह मीठा भी किया.
इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: रांची की लाभुकों को मिली मार्च महीने की राशि
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद निभा देवी, मंडल महामंत्री सुशील साहा, बूथ अध्यक्ष लव रजक, मनोरमा देवी मौजूद थी. कार्यक्रम में शामिल भाजपा नेता हिसाबी राय ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है, जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्पित है. भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया. इसके प्रथम अध्यक्ष श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी निर्वाचित हुए. अपने स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषय पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की. भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए. कांग्रेस की एकाधिकार वाली एक-दलीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के रूप में जानी जाने वाली भारतीय राजनीति को भाजपा ने दो ध्रुवीय बनाकर एक गठबंधन युग के सूत्रपात में अग्रणी भूमिका निभाई. देश में विकास आधारित राजनीति नींव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश भाजपा राजग शासन के दौरान रखी.
आज तीन दशक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है. भारी बहुमत से भाजपा नीत राजग सरकार केंद्र में विद्यमान है. इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने बागतीपाड़ा मनसा मंदिर के तालाब में स्वच्छता अभियान चला कर तालाब की सफाई की. कार्यक्रम में मुरारी मंडल, मिथिलेश मंडल, अमित घोष, छोटन मेहरा, रणजीत राम, विश्वजीत राय, बच्चू राय, विपुल दास, अफजल शेख, सैफल शेख, तन्मय दास, शमशाद अंसारी, दीपक ठाकुर, कन्हैया रजक, मोनू जायसवाल, दिलीप मिस्त्री शंकर दास आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : फ़्रीडम ऑफ स्पीच: क्या हम आजाद हैं बोलने के लिए, या हमारी आजादी की भी एक सीमा है
