Arafat
PAKUR : जिले में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा इसको लेकर रविवार को भाजपा की बैठक आयोजित हुई. जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने की. शहर के हाटपाड़ा स्थित अपर्णा मार्केट कांप्लेक्स में आयोजित बैठक में दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए. बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह, मीरा प्रवीण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी मौजूद थे. बैठक का संचालन जिला महामंत्री रूपेश कुमार भगत ने किया.
इसे भी पढ़ें : गोड्डा में अपराधियों के हौसले बुलंद, NH-133 में युवक पर चार फायरिंग, एक घायल
बैठक में निर्णय लिया गया कि अटल चौक पर स्थापित अटल बिहारी वाजपेयी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया जाएगा. इसके साथ-साथ भाजपा का ध्वजारोहण जिलाध्यक्ष के द्वारा किया जाएगा. नगर में स्थापित भारतीय जनसंघ के नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं के द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया जाएगा. वहीं संध्या प्रहर दीपोत्सव मनाया जाएगा.
जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने कहा कि भाजपा स्थापना दिवस पर मंडल एवं बूथ स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर संगठन का झंडा लगाएंगे. आस-पास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्ध जनों से संपर्क कर केंद्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियां की जानकारी पहुंचाएंगे. जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और केंद्र सरकार की उपलब्धियां रेखांकित करना है.
बैठक में मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन दास, मौजेश टुडू, आशीष हेंब्रम, वरिष्ठ कार्यकर्ता हिसाबी राय, पंकज कुमार साह, करण मंडल, राहुल मिश्रा, अजय भंडारी, प्राची चौधरी, निधि गुप्ता, मधु देवी, नीलू कुमारी, रश्मि भगत, अनविका कुमारी, गोपी दुबे, धर्मेंद्र साहा, मोहन सरकार, आलोक मंडल, संजीत मुखर्जी, मनोरंजन सरकार, अश्वनी झा, रतन भगत, अभिक दास, मनीष दुबे आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : फ़्रीडम ऑफ स्पीच: क्या हम आजाद हैं बोलने के लिए, या हमारी आजादी की भी एक सीमा है
