Aanchal
RANCHI : झारखंड में एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है. मौसम विभाग के अनुसार 5 से 7 अप्रैल के बीच राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, गर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है. हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.
इसे भी पढ़ें : रांची उपायुक्त का आदेश, कोई भी सीओ जमीन माफिया के साथ नहीं करे सांठगांठ
5 अप्रैल को खासकर गढ़वा, पलामू, चतरा और हजारीबाग में ओले गिरने और बिजली गिरने का खतरा बताया गया है, जबकि 6 अप्रैल को रांची समेत कई जिलों में भी मौसम खराब रहने की आशंका है.
7 अप्रैल को भी स्थिति गंभीर रह सकती है, जहां संथाल परगना और कोल्हान के कई जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है.
मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है. ऐसे मौसम में खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या पानी वाले स्थानों से दूर रहना जरूरी है. किसान भाईयों के लिए भी यह समय चुनौती भरा हो सकता है, क्योंकि तेज हवा और ओलों से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है.
इसे भी पढ़ें : बैंगन से शुरू हुई स्वावलंबन की कहानी, केला की खेती से सुहागिनी दीदी बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
